AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 25 December 2016

“हनुवंतिया जल-महोत्सव” छाया सोशल मीडिया पर

“हनुवंतिया जल-महोत्सव” छाया सोशल मीडिया पर

खण्डवा 25 दिसम्बर, 2016 - राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नर्मदा सागर बाँध के नजदीक हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर किये जा रहे द्वितीय जल-महोत्सव की गतिविधियों से अवगत करवाने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है।
हनुवंतिया जल-महोत्सव के लिये फेसबुक पेज, ट्विटर, यू-ट्यूब, गूगल प्लस, इंस्टाग्राम तथा पिंटरेस्ट  पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इन पर प्रतिदिन नवीन जानकारी अपलोड एवं अपडेट की जा रही है। इच्छुक पर्यटक एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोग फेसबुक, टिवटर -ट्यूब, गूगल प्लस तथा इंस्टाग्राम पर ‘जल-महोत्सव’ की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जल-महोत्सव वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिये यहाँ दर्शाई गई लिंक पर क्लिक किया जा सकता है-
Û  MPT Website & <http:@@www-mptourism-com@>
Û  MPT Facebook & <https:@@www-facebook-com@MPTourism>
Û  MPT Twitter & <https:@@twitter-com@MPTourism>
Û  MPT Instagram & <https:@@www-instagram-com@mptourism@>
Û  MPT Pinterest & <https:@@in-pinterest-com@MpTourismDotCom>
Û  MPT Youtube & <https:@@www-youtube-com@user@mptourism>
Û  JM Website & <http:@@www-jalmahotsav-com@>
Û  JM Facebook & <https:@@www-facebook-com@JalMahotsav@>
Û  JM Twitter & <https:@@twitter-com@JalMahotsav>
Û  JM Instagram & <https:@@www-instagram-com@jalmahotsav@>
Û  JM Google$ & <https:@@plus-google-com@u@0@106171138972350388511>

Û  10- JM Youtube & <https:@@www-youtube-com@channel@UCJKjUh4CcHqNIh73&Z3sVIw>
उल्लेखनीय है कि द्वितीय जल-महोत्सव हनुवंतिया को सोशल मीडिया के जरिये 2 लाख 85 हजार से अधिक लोगों से हिट्स मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1 लाख 86 हजार ट्विटर पर ट्विट इम्प्रेशन्स, फेसबुक पर 46 हजार 850 पोस्ट रीच, गूगल प्लस पर 8 हजार 964 व्यूज तथा इंस्टाग्राम पर 11 हजार 262 लाइक्स मिले हैं। यह क्रम निरंतर जारी है। जल-महोत्सव की गतिविधियों के फोटोग्राफ्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले में इंदिरा सागर बाँध के नजदीक स्थित हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर द्वितीय जल-महोत्सव किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में विविध रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ की जा रही हैं। पर्यटकों के लिये निमाड़ एवं मालवा अंचल में प्रचलित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment