आंगनवाड़ियों के पोषण आहार परिवहन के लिए दरें 14 जुलाई तक आमंत्रित
खण्डवा 6 जुलाई, 2016 - खण्डवा जिले में संचालित 8 बाल विकास परियोजनाओं के कार्यालय गोदाम से जिले में संचालित ग्रामों के 1519 आंगनवाड़ी केन्द्रो तक प्रदाय किये जा रहे पूरक पोषण आहार टेक होम राषन के परिवहन व लोडिंग अनलोडिंग के लिए दरें आमंत्रित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेष गुप्ता ने बताया कि इच्छुक फर्म अपनी दरें 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत कर सकती है। परिवहन निविदाकार 13 जुलाई तक कार्यालयीन समय में 200 रूपये जमा कर निविदा की शर्ते एवं आवेदन प्रारूप जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय खण्डवा से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत खण्डवा के पास स्थित महिला बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेष गुप्ता ने बताया कि जिले में 1468 आंगनवाड़ी केन्द्र व 51 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित है। इनमें से खालवा विकासखण्ड में 300 आंगनवाड़ी केन्द्र व 13 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जबकि हरसूद विकासखण्ड में 118 , बलड़ी विकासखण्ड में 59 आंगनवाड़ी केन्द्र व 3 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र , पुनासा विकासखण्ड में 207 आंगनवाड़ी केन्द्र व 5 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र , छैगांवमाखन विकासखण्ड में 143 आंगनवाड़ी केन्द्र व 2 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र व पंधाना विकासखण्ड में 286 आंगनवाड़ी केन्द्र व 28 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। खण्डवा ग्रामीण क्षेत्र मंे 183 व खण्डवा शहरीय क्षेत्र में 172 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित है।
No comments:
Post a Comment