AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 25 July 2016

खण्डवा जिले में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा जिले में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा 25 जुलाई, 2016 - अब तक हुई वर्षा के आधार पर 27 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य तथा 4 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में  खण्डवा, छतरपुर, छिन्दवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, गुना, होशंगाबाद, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा षामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा सागर बांध का जल स्तर 258.39 मीटर हो चुका है, इस बांध का फुल टेंक लेवल 262.13 मीटर है। इसी तरह आंेकारेष्वर बांध अब तक 190.85 मीटर भर चुका है, जबकि इसका फुल टेंक लेवल 196.60 मीटर है।
गत 24 घंटो में जिले में औसतन 0.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 1 मि.मी. व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत 24 घंटे में खण्डवा व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।  अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 711 मि.मी., नया हरसूद में 326 मि.मी., पंधाना में 282 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 155.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 25 जुलाई तक जिले में मात्र 368.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 25 जुलाई तक खण्डवा में 526 मि.मी., नया हरसूद में 309 मि.मी. व पंधाना में 362.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 25 जुलाई तक कुल 399.1 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment