AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 20 July 2016

गत 24 घंटों में हरसूद में 2 व पंधाना में 6.5 मि.मी. वर्षा हुई

गत 24 घंटों में हरसूद में 2 व पंधाना में 6.5 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 20 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 2.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 6.5 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत 24 घंटे में खण्डवा व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।  अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 696 मि.मी., नया हरसूद में 314 मि.मी., पंधाना में 266 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 141.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 20 जुलाई तक जिले में मात्र 354.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 20 जुलाई तक खण्डवा में 288 मि.मी., नया हरसूद में 143 मि.मी. व पंधाना में 245.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 20 जुलाई तक कुल 225.5 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment