AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 July 2016

गत 24 घंटों में खण्डवा में 15 मि.मी. वर्षा हुई

गत 24 घंटों में खण्डवा में 15 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 23 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 7.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 15 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 10 मि.मी., पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत 24 घंटे में पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।  अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 711 मि.मी., नया हरसूद में 324 मि.मी., पंधाना में 272 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 141.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 23 जुलाई तक जिले में मात्र 362.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 23 जुलाई तक खण्डवा में 474 मि.मी., नया हरसूद में 197 मि.मी. व पंधाना में 336.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 23 जुलाई तक कुल 335.8 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment