उत्कृष्ट छात्रावास खालवा में कोचिंग के लिए 12 जुलाई तक आवेदन करें
खण्डवा 6 जुलाई, 2016 - आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित उत्कृष्ट बालक , कन्या षिक्षा केन्द्र खालवा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 9 वी से 12 वी के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विषयों एवं कम्प्यूटर की कोचिंग प्रदाय किये जाने हेतु उक्त विषयों के अनुभवी षिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यो व सेवा निवृत्त षिक्षकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा ने बताया कि इस हेतु अनुभवी षिक्षकों , व्याख्याताओं, प्राचार्यो व सेवा निवृत्त षिक्षक जिला कार्यालय में 12 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते है। आवेदक को संबंधित विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि एवं संबंधित को विषय पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment