AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 11 April 2016

‘‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान‘‘ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

‘‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान‘‘ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 11 अप्रैल, 2016 - कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने आगामी 14 अप्रैल से 31 मई तक संचालित होने वाले ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के जिले में सफल संचालन के लिये विभिन्न स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार अभियान के लिए अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही विकास खंड स्तर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमति प्रियंका गोयल, को विकासखंड खण्डवा, कार्यपालन यंत्री श्री भटोरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पंधाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी , महिला बाल विकास श्री राजेश गुप्ता को पुनासा, जिला परियोजना समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान श्री सोलंकी को छैगांवमाखन, परियोजना प्रशासक, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर.के. जैन को खालवा, उप संचालक कृषि विभाग श्री ओ.पी.चौरे को हरसूद एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग श्री कुल्हारे को बलडी के लिये विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । सभी अधिकारियों को निर्देष दिये गये है कि वे समय-समय पर अभियान की प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं ई-गर्वनस कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं व ग्राम संसंदो के नियुक्ता नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाना सुनिेिेेश्चत करे। 

No comments:

Post a Comment