AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 29 April 2016

मोबाईल एप से हो रही हैं ग्रामोदय अभियान की रिपोर्टिंग व मॉनीटरिंग

मोबाईल एप से हो रही हैं ग्रामोदय अभियान की रिपोर्टिंग व मॉनीटरिंग

खण्डवा 29 अप्रैल, 2016 -ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिये अभियान की रिपोर्टिंग एवं मॉनीटरिंग मोबाइल ऐप, ग्राम उदय वेबसाईट एवं पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। 
14 अप्रैल से 31 मई 2016 तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का क्रियान्वयन समस्त ग्राम पंचायतों में सघन रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम के विस्तृत स्वरूप को देखते हुये प्रभावी क्रियान्वयन तथा पर्यवेक्षण हेतु प्रभावी रिपोर्टिंग एवं मॉनीटरिंग के लिये ऑनलाईन व्यवस्था की गई है। यह कार्य मोबाइल ऐप, ग्राम उदय वेबसाईट एवं पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। ग्राम उदय से भारत उदय मोबाइल एप गूगल प्ले स्टेर पर उपलब्ध है जिसे ग्राम उदय से भारत उदय लिखकर सर्च किया जा सकता है। पंचायत दर्पण पर भी इसका लिंक उपलब्ध है। इस एप को एन्ड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है । एप के माध्यम से एकत्रित जानकारी एवं फोटोग्राफ पंचायत दर्पण पोर्टल पर रियल टाइम उपलब्ध होगी। समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की जानकारी मोबाइल ऐप, ग्राम उदय वेबसाईट एवं पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम उपलब्ध करायंे।

No comments:

Post a Comment