AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 19 April 2016

ओंकारेष्वर के 12 स्थानों पर बनायें गए है अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र

ओंकारेष्वर के 12 स्थानों पर बनायें गए है अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र

खण्डवा 19 अप्रैल, 2016 - सिंहस्थ महापर्व के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 12 स्थानों पर अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र स्थापित किये गये है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ये चिकित्सा सुविधा केन्द्र केम्प क्रमांक 1, 6 व 12 में , नया बस स्टेण्ड, ज्योतिर्लिंग मंदिर, ममलेष्वर मंदिर, संगमघाट, ब्रम्हपुरी व नागर घाट, में रहेंगे। इसके अलावा परिक्रमा पथ में सिद्धेष्वर मंदिर एवं आषापुरी मंदिर में भी चिकित्सा सुविधा केन्द्र स्थापित किये गए है। इसके अलावा नर्मदा नदी में एक रिवर एम्बूलंेस भी संचालित रहेगी, जिसमें चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवनिर्मित 20 बिस्तरीय अस्पताल भवन में भी चिकित्सक एवं ऑपरेषन थियेटर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है। चिकित्सा सुविधा केन्द्रों में चौबीसों घण्टे चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

No comments:

Post a Comment