AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 8 April 2016

प्रदेश में अब मनरेगा श्रमिकों को एक दिन की मजदूरी 167 रुपये मिलेगी

प्रदेश में अब मनरेगा श्रमिकों को एक दिन की मजदूरी 167 रुपये मिलेगी

खण्डवा 8 अप्रैल, 2016 - प्रदेश में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों की एक दिन की मजदूरी में इजाफा हुआ है। अब मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को रोजाना 167 रुपये मजदूरी मिलेगी। यह दर एक अप्रैल, 2016 से लागू हो गयी है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी की है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अप्रैल, 2015 से मनरेगा में अकुशल श्रमिकों को 159 रुपये रोजाना के हिसाब से मजदूरी मिल रही थी। मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल 2016 से दैनिक मजदूरी दर 167 रूपये के हिसाब से भुगतान करने के निर्देश प्रदेश के समस्त जिलों को दिये गये हैं।

No comments:

Post a Comment