AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 17 April 2016

कमिष्नर श्री दुबे ने ओंकारेष्वर में घाटों का किया निरीक्षण

कमिष्नर श्री दुबे ने ओंकारेष्वर में घाटों का किया निरीक्षण



खण्डवा 17 अप्रैल, 2016 - सम्भागायुक्त इंदौर सम्भाग श्री संजय दुबे ने सिंहस्थ महापर्व के आयोजन की पूर्व तैयारियों एवं निर्माण कार्यो का जायजा रविवार को लिया । इस दौरान कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक डा. महेंद्र सिंह सिकरवार, अपर कलेक्टर अनुराग सक्सेंना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खंाडेल, एसडीएम पुनासा सुश्री जानकी यादव, एवं विभिन्न विकास विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। सम्भागायुक्त श्री दुबे ने अभय घाट के पास बन रहे पोंटून ब्रिज के निर्माण का कार्य देखा। उन्होंने इस कार्य को अगले 3 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देष दिये। उन्होंने एन एच डी सी व एन वी डी ए के अधिकारियों से सिंहस्थ के दौरान नर्मदा का जल स्तर एक समान रखने के सम्बंध में चर्चा की। सम्भागायुक्त श्री दुबे ने निर्देष दिये कि जल स्तर इतना रखा जाए कि श्रृद्धालुओं को घाट पर सुरक्षित तरीके से स्नान के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि जल स्तर कम रहने पर श्रृद्धालु नहाने हेतु घाट से बहुत आगे तक जाएंगे जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। सम्भागायुक्त श्री दुबे ने एन एच डी सी व एन वी डी ए के अधिकारियों को निर्देष दिये कि आंेकारेष्वर बांध के पास मषीन लगाकर सामने के बोल्डर व वहां बनाई गयी अस्थायी रोड आदि हटवाएं ताकि बांध से छूटने वाला पानी आगे सीधा घाटों की तरफ जाए और घाटों पर पर्याप्त जल स्तर बना रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य अगले 3 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देष दिये। 

No comments:

Post a Comment