AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 5 April 2016

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ के लिए स्वीकृत निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ के लिए स्वीकृत निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण




खण्डवा 5 अप्रैल, 2016 - मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को शाम ओंकारेष्वर में सिंहस्थ 2016 में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच निर्मित 12 किलोमीटर लम्बे टू लेन सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। यह सड़क 12.44 करोड़ रूपये लागत से निर्मित है। उन्होंने ओंकारेष्वर में 2.25 करोड़ रूपये लागत से निर्मित 20 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 1.37 करोड़ रूपये लागत से निर्मित पुलिस कन्ट्रोल रूम भवन एवं बेरक का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिषन के तहत 6.30 करोड़ रूपये लागत से निर्मित उत्कृष्ट रोड का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत 8.59 करोड़ रूपये लागत की स्वीकृत पेयजल योजना का षिलन्यास किया। उन्होंने नर्मदा तट पर नवनिर्मित लगभग  3 करोड़ रूपये लागत से निर्मित नवीन घाट का लोकार्पण भी किया।  
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक ज्योतिर्लिंग ओंकारेष्वर मंदिर में दर्षन भी किये। उन्होंने सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से नवनिर्मित भोजनषाला भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान प्रदेष के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती , संभागायुक्त श्री संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिर्देषक श्री विपिन माहेष्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री जी.जी. पाण्डे, विधायक मांधाता श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, विधायक पंधाना श्रीमती योगिता बोरकर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हरीष कोटवाले, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment