AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 August 2021

खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने छैगांवमाखन में किया पौधरोपण

 खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने छैगांवमाखन में किया पौधरोपण


खण्डवा 7 अगस्त, 2021 - प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने जनपद पंचायत छैगांवमाखन परिसर में त्रिवेणी ( बड़ पीपल तथा नीम) का पौधारोपण किया गया। इस दौरान पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिघांड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, छैगांवमाखन की जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगताप सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment