AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 14 August 2021

स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी

 स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी

खण्डवा 14 अगस्त, 2021 - प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, अध्यात्म विभाग की मंत्री तथा खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर खण्डवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मंत्री सुश्री ठाकुर महू जिला इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment