AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 26 August 2021

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम आयोजित

 आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम आयोजित

खण्डवा 26 अगस्त, 2021 - जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 मार्च 2021 के आह्वान पर देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। इसी क्रम में भारत की आजादी के 75 वी वर्षगाठ पर 26 अगस्त को ब्लॉक हरसूद के ग्राम नया हरसूद में भी आजादी के अमृत महोत्सव के फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया और फिटनेस की शपथ ली। इसमें हरसूद ब्लॉक की स्वयंसेविका क्षमा अलाशिया एवं पुष्पा आंकिल द्वारा फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में अंजली गंगराडे, अमर सोलकी, क्षमा अलासिया, पुष्पा अंकिल, विनीता दरबार, नेहा यादव सहित ग्रामीणजनों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment