AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 23 August 2021

कुपोषण निवारण कार्य में प्रगति न करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को दिये नोटिस

 कुपोषण निवारण कार्य में प्रगति न करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को दिये नोटिस

खण्डवा 23 अगस्त, 2021 - महिला एवं बाल विकास अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विष्णुप्रताप सिंह राठौड़ द्वारा जिला स्तर पर समस्त पर्यवेक्षको की बैठक आयेाजित कर विभागीय विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देषित किया गया कि कुपोषण निवारण हेतु चल रहे आईएमएएम कार्यक्रम में तेजी से प्रगति लाते हुए अधिक से अधिक बच्चो की प्रगति की फॉलोअप रिपोर्ट लेवे तथा उनके सघन गृहभेंट कर परिवार को समझाईस देवें जिससे बच्चे के वजन मे वृद्वि हो सके। तत्पश्चात् विभागीय विडियो कान्फ्रेन्सिंग के पश्चात् परियोजना, सेक्टर, आंगनवाड़ी स्तर की समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ कि अपेक्षा अनुरूप उपलब्धि नही हुई है। अतः जिले के कम प्रगति वाले 3 परियोजना अधिकारी, 8 पर्यवेक्षक व 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए गये है। यदि आगामी समीक्षा तक उनके कार्य में यथोचित प्रगति नही परिलक्षित होती है तो उनके विरूद्व कार्यवाही की जावेगी। 


No comments:

Post a Comment