AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 12 August 2021

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से अशोक की आय बढ़ी

 सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से अशोक की आय बढ़ी 

खण्डवा 12 अगस्त, 2021 - वयस्क होने के बाद  ग्राम खुटला निवासी अशोक यादव द्वारा कुशल कारीगर के अधीनस्थ टेलरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर कुछ वर्षाे तक टेलरिंग का कार्य किया। इसके बाद स्वयं के स्तर पर टेलरिंग करने लगा। इस व्यवसाय में आय तो ठीक थी किन्तु संतोषजनक नहीं हाने के कारण अन्य व्यवसाय की ओर भी रूझान बढ़ने लगा। गंभीरता से चिंतन करने के बाद अशोक इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि अन्य व्यवसाय के स्थान पर टेलरिंग के कार्य को ही आगे बढ़ाया जाए। आज कल सिलाई में अधिक दाम लगने के कारण लोगों की रूचि रेडिमेड वस्त्रों को खरीदने में देखी गई। सोचा कपड़ा खरीदकर स्वयं ही विभिन्न प्रकार और आकार के कपड़े तैयार कर बेचे जाए साथ टेलरिंग भी की जाए, ताकि आमदनी भी बढ़ जाए और समानांतर व्यवसाय चलता रहे। किन्तु अन्त में समानान्तर व्यवसाय के स्थान पर केवल रेडिमेड वस्त्र लाकर ही बेचने का निर्णय लिया गया।

रेडिमेड वस्त्रों पर अंततः अशोक ने अपना मन बना लिया किन्तु वस्त्रों की खरीदी इत्यादि के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था भी एक चुनौती थी। इस चुनौती का भी हल दिखाई दिया। अशोक को जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना के लिए अशोक ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खण्डवा से संपर्क किया। इस कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर अशोक ने ऑन लाईन ऋण हेतु आवेदन किया, जिसे बैंक ऑफ इंडिया अटूट खास शाखा की ओर भेजा गया। बैंक ने कार्यालयीन औपचारिकताओ के बाद उसे ऋण प्रदान किया। अशोक को पहले से अधिक आय होने लगी। अपनी जरूरतों की पूर्ति के साथ ही बैंक की किश्तें भी नियमित जमा कर रहा है। भविष्य में इस व्यवसाय को और विस्तारित करने की योजना है।

No comments:

Post a Comment