AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 May 2020

उपार्जन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

उपार्जन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
किसान भाई फोन लगाकर कर सकते हैं अपनी शिकायत

खण्डवा 8 मई, 2020 -  जिले में पी.एस.एस. योजना के तहत गेहूं एवं चना के उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करने में आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए शासन के निर्देशानुसार उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है। इस नियंत्रण कक्ष पर जिले के किसान भाई उपार्जन से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराकर निराकरण या समाधान प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष में 30 मई तक की अवधि के लिए कर्मचारियों के दो दलो की ड्यूटी एक एक दिन छोड़कर लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम में कर्मचारी कार्यालयीन समय में प्रातः 10ः30 से सायं 5ः30 बजे तक तैनात रहेंगे तथा प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर पर दर्ज कर सहायक संचालक कृषि एवं उप संचालक कृषि को प्रतिदिन अवगत करायेंगे। उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में नियुक्त पहले दल में श्री गौरेलाल वास्केल एवं श्री जितेन्द्र भास्कले की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि दूसरे दल में श्री एस.एन. शर्मा एवं श्री विजय रावत की ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment