स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर कर रहा हैं सर्वे
खण्डवा 8 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के 23 दल शुक्रवार से 10 मई तक कुल 3 दिनों में शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि ये कर्मचारी प्रतिदिन प्रातः 8 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी , बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को कुल 2279 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

No comments:
Post a Comment