AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 May 2020

शहर के विभिन्न वार्डो में कोरोना संक्रमण संबंधी सेम्पलिंग का कार्य जारी

शहर के विभिन्न वार्डो में कोरोना संक्रमण संबंधी सेम्पलिंग का कार्य जारी

खण्डवा 8 मई, 2020 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट गठित कर शहर के विभिन्न वार्डो में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर उनके सेम्पल लेने की व्यवस्था की गई है। सेम्पलिंग दलों में एक-एक चिकित्सक के साथ लेब टेक्निशियन व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल किए गए है। जारी आदेश अनुसार शुक्रवार को गुरूनानक वार्ड के लिए डॉ. आशीफ खान, कहारवाडी के लिए डॉ. शहजाद अंसारी, बाम्बे बाजार क्षेत्र के लिए डॉ. शीतल शर्मा, रामकृष्ण गंज के लिए डॉ मुख्तार अंसारी, खडकपुरा क्षेत्र के लिए डॉ. प्रीति पटेल, रामगंज के लिए डॉ. अभिषेक मिश्रा, बुधवारा के लिए डॉ. शैलेन्द्र राठौर, हरिगंज के लिए डॉ. दिलीप सोलंकी, हाटकेश्वर वार्ड के लिए डॉ. रूपेश अग्रवाल तथा भगतसिंह वार्ड के लिए डॉ. देवेन्द्र सोलंकी की ड्यूटी लगाई गई है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इमलीपुरा क्षेत्र में डॉ. आशीफ खान, कल्याणगंज के लिए डॉ. शहजाद अंसारी, बाहमणपुरी क्षेत्र के लिए डॉ. शीतल शर्मा, खारीबावडी के लिए डॉ मुख्तार अंसारी, कुण्डलेश्वर वार्ड के लिए डॉ. शैलेन्द्र राठौर, भवानीमाता के लिए डॉ. दिलीप सोलंकी, प्रेमचंद जैन वार्ड के लिए डॉ. रूपेश अग्रवाल तथा लक्कड बाजार वार्ड के लिए डॉ. देवेन्द्र सोलंकी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 10 मई को दादाजी वार्ड के लिए डॉ. आशीफ खान, डॉ. शहजाद अंसारी, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ मुख्तार अंसारी की ड्यूटी लगाई गई है। संजय नगर क्षेत्र के लिए डॉ. प्रीति पटेल, डॉ. अभिषेक मिश्रा व डॉ. शैलेन्द्र राठौर की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि पदमकुण्ड वार्ड के लिए डॉ. दिलीप सोलंकी, डॉ. रूपेश अग्रवाल , डॉ. देवेन्द्र सोलंकी की ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment