AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 17 May 2020

रोजा रखने के बाद भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं प्रधान आरक्षक श्री अली

हमारे कोरोना योद्धा

रोजा रखने के बाद भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं प्रधान आरक्षक श्री अली

खण्डवा 17 मई, 2020 - थाना कोतवाली खण्डवा में पदस्थ प्रधान आरक्षक 121 हिफाजत अली रोजा रखने के बाद भी कोरोना महामारी के दौरान अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। क्षेत्र में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल पहुंचाने एवं उनके कान्टेक्ट ट्रेसिंग में प्रधान आरक्षक की विशेष भूमिका रही है। कड़ी धूप में रोजदार रहते हुए अपने कर्त्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने वाले आज के कोरोना योद्धा को सलाम। उनकी इस कर्त्तव्य परायणता की पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा व सीएसपी श्री ललित गठरे ने सराहना की है।

No comments:

Post a Comment