AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 17 May 2020

रविवार को 5 निगेटिव व 2 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई

रविवार को 5 निगेटिव व 2 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई

खण्डवा 17 मई, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को 5 रिपोर्ट निगेटिव व 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। उन्होंने बताया कि जो रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, जिनमें 1 बॉम्बे बाजार की गुरुद्वारा गली निवासी तथा दूसरा सिंधी कॉलोनी निवासी है। दोनों का सेम्पल इंदौर में ही लिया गया है और इंदौर में उपचाररत हैं। इनमें से सिंधी कोलोनी निवासी इंदौर के सीएचएल हॉस्पिटल में और दूसरा बॉम्बे बाजार वाला मरीज बॉम्बे हॉस्पिटल में उपचार करवा रहे है। उन्होंन बताया कि रविवार को कुल 151 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 39 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में कुल 45 मरीज भर्ती है।

No comments:

Post a Comment