AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 May 2020

जजेस परिवारों ने प्रवासी मजदूरों को रास्ते हेतु भोजन एवं चप्पलंे प्रदान करायीं

जजेस परिवारों ने प्रवासी मजदूरों को रास्ते हेतु भोजन एवं चप्पलंे प्रदान करायीं

खण्डवा 16 मई, 2020 - कोरोना वायरस से उपजा कोविड-19 महामारी के संक्रमण के चलते सर्वव्यापी लॉक डॉउन के तीसरे चरण के अंत में लागातार प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को जाने के लिए खण्डवा जिले से गुजर रहें हैं। हर हाथ, हर संभव मदद के लिए उन तक पहुंच रहा हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से जिला न्यायालय के न्यायिक परिवार भी हर संभव मदद कर रहा हैं। शनिवार को भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एल.डी.बौरासी एवं श्रीमती बौरासी ने गरीब, जरूरतमंद और प्रवासी मज़दूरों को बिस्किट और भोजन के पैकेट तथा जरूरतंमदों को चप्पल प्रदान करायीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री बी.एल.प्रजापति ने बताया कि जिला न्यायालय एवं विधिक सेवा संस्था लोगों को कानूनी सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें भोजन एवं पैरों की चप्पलें की राहत देकर मानव सेवा का कार्य भी कर रहीं है। श्रीमती बौरासी ने कहा कि शनिवार को निमाड़ नर्सरी के सामने मैदान में अन्य राज्यों से आयें और अपने-अपने घरों को जाने के लिए एकत्रित हुयें लगभग 200 प्रवासी मजदूरों को न्यायिक अधिकारियों द्वारा एकत्र की गयी सहयोग राशि से रास्ते के लिए भोजन पैकेट और बिस्किट पैकेट्स का वितरण किया गया तथा जरूरतमंद महिला, पुरूष व बच्चों को चिन्ह्ति कर उन्हें पैरों में पहनने के लिए चप्पलें प्रदान की गयीं।
शनिवार को निमाड़ नर्सरी के सामने मैदान में एकत्रित प्रवासी मजदूरों को श्रीमती बौरासी ने राहत सामग्री वितरित कीं तथा मजदूरों से उनके कुशलक्षंेम जानें। इस अवसर पर सचिव एवं एडीजे श्री बी.एल.प्रजापति एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु प्रजापति, सीजेएम श्री लक्ष्मण वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना वर्मा ने भी राहत सामग्री वितरण में सहयोग कार्य किया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने बताया कि शनिवार को उक्त राहत सामग्री निमाड़ नर्सरी के अलावा रैन बसेरा, नया बस स्टैण्ड, इंदौर नाका, जिला चिाकित्सालय के सामने तथा रतागढ़ पर गरीबों को भी प्रदान की गयीं। उक्त मानव सेवा कार्य हेतु विशेष न्यायाधीश श्री एस.के.श्रीवास्तव, एडीजे सर्वश्री आर.एस.कुशवाह, श्री तपेश दुबे, श्रीमती किरणसिंह, श्री हरिओम अतलसिया एवं अन्य न्यायाधीशगण का सहयोग राशि देने में सहयोग रहा हैं। जिला एवं सत्र न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण का सहयोग रहा हैं। शनिवार को सेवा कार्य में पैरालीगल वालंेटियर्स श्रीमती शिल्पी राय, श्री गणेश कानड़े, श्री मनोज वर्मा, श्री विजय सनावा, श्री अजय भलराय, श्री दीपक लाड़, श्री अखिलेश सोनी, सुश्री खालिदा अली एवं श्री नारायण फरकले एवं जिला नाजि़र श्री मनोज कुलकर्णी का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment