AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 18 May 2018

प्रभारी मंत्री श्री जैन ने लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

प्रभारी मंत्री श्री जैन ने लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

खण्डवा 18 मई, 2018 - प्रदेष के ऊर्जा मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकतंत्र सेनानियों तथा दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हरीष कोटवाले, प्रभारी कलेक्टर डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि , अधिकारीगण व लोकतंत्र सेनानियों के परिवारजन भी मौजूद थे। 
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो लोग जेल गए उन्हें मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानी का नाम देकर ताम्रपत्र प्रदान करने का सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने प्रभारी कलेक्टर डॉ. मिश्र से कहा कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को माणिकचंद वाजपेयी द्वारा मीसाबंदियों पर केन्द्रित रचित पुस्तक भी प्रदान की जाये। विधायक श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र के लिए कलंक था। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में श्री सुरेन्द्र अग्रवाल ने 1975 में लगे आपातकाल के कटु अनुभव सुनाये तथा जिले के लोकतंत्र सेनानियों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सखाराम पटेल व श्री प्रकाष सोलापुरकर सहित लगभग 75 लोकतंत्र सेनानी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment