AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 18 May 2018

नवागत कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पदभार ग्रहण किया

नवागत कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पदभार ग्रहण किया

खण्डवा 18 मई, 2018 -  भारतीय प्रषासनिक सेवा के वर्ष 2008 बेच के अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार शाम को खण्डवा कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री गढ़पाले इससे पूर्व कटनी एवं सीधी जिले में भी कलेक्टर के पद पर पदस्थ रह चुके है। इसके अलावा श्री गढ़पाले जिला पंचायत जबलपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त भोपाल, उप सचिव वाणिज्य उद्योग विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिरोंज के पद पर पदस्थ रहे है। 
 उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेष के तहत श्री अभिषेक सिंह की पदस्थापना कलेक्टर खण्डवा से उप सचिव मंत्रालय के पद पर हो गयी थी, जिसके पालन में श्री सिंह गुरूवार सुबह कार्यमुक्त हो गए। 

No comments:

Post a Comment