AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 25 May 2018

मूंदी उप तहसील का कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया निरीक्षण

मूंदी उप तहसील का कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया निरीक्षण

खण्डवा 25 मई, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को मूंदी उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा नायब तहसीलदार को न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कहा। उन्होंने उप तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखो को भी देखा। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती मिश्रा ने बताया कि 6 माह से पुराना कोई भी प्रकरण तहसील में लंबित नहीं है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान उप तहसील कार्यालय में आरसीएमएस पोर्टल पर मूंदी उप तहसील के दर्ज प्रकरणों तथा निराकृत प्रकरणों तथा अपलोड किए गए राजस्व न्यायालय के फैसलो का भी परिक्षण किया तथा पोर्टल पर अपलोड पाए जाने पर नायब तहसीलदार की सराहना की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उप तहसील कार्यालय के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता को भी परखा। 

No comments:

Post a Comment