AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 10 April 2017

ग्राम खुटफल में कार्यकर्ताओं द्वारा धात्री व गर्भवती महिलाओं से समूह चर्चा की

ग्राम खुटफल में कार्यकर्ताओं द्वारा धात्री व गर्भवती महिलाओं से समूह चर्चा की

खण्डवा 07 अप्रैल, 2017 -  ग्राम खुटफल में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं व्दारा शुक्रवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं को एकत्रित कर समूह चर्चा की गई एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता जहांआरा सौदागर, आशा, आशा सहयोगी व्दारा एनीमिया, पोषण आहार, आयरन गोली की उपयोगिता व महत्व तथा संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। धात्री व गर्भवती महिलाओं द्वारा इस समूह चर्चा में स्वास्थ्य संबंधी पूछे गये प्रश्नों का स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा सरलता से जबाब दिया। साथ ही उपस्थित महिलाओं से अपेक्षा की गई कि जो जानकारी आपको दी जा रही है उसे ग्रामीणजनों को भी दे कर जागरूक करने का कार्य करें।  

No comments:

Post a Comment