AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 17 April 2017

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु जिला स्तरीय समिति गठित 

खण्डवा 17 अप्रैल 2017 - वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत शासन के नियमानुसार सामूहिक विवाह में लगने वाली आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायजेब (चांदी के) तथा 7 बर्तन, रूपये 5000 तक विवाह संस्कार के समय) का मध्यप्रदेष भण्डार क्रय नियम के अंतर्गत आरक्षित सूची से हटकर अन्य सामग्री क्रय किये जाने तथा कार्यक्रम के आयोजन पर किये जाने वाले व्यय जो अनिवार्य रूप से किया जाना है के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा डॉ. वरदमूर्ति मिश्र रहेंगे तथा सदस्य के रूप में परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण खण्डवा, जिला कोषालय अधिकारी खण्डवा, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र खण्डवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी खण्डवा तथा सदस्य सचिव उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग रहेंगे। इसके साथ ही महिला अधिकारी के रूप में सहायक संचालक जनसम्पर्क खण्डवा सुश्री हेमलता शर्मा और डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी रहेंगी। 

No comments:

Post a Comment