AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 April 2017

शासकीय कार्यालयों द्वारा ऑनलाईन कार्य किये जाने हेतु

शासकीय कार्यालयों द्वारा ऑनलाईन कार्य किये जाने हेतु
जिला स्तरीय कोर टीम का गठन

खण्डवा 21 अप्रैल 2017 -  संचालनालय कोष एवं लेखा, मध्यप्रदेश, भोपाल के पत्र क्रमांक/डी.टी.ए./IFMIS/17/135 भोपाल दिनांक 06.04.2017  में दिये गये निर्देशानुसार वित्त विभाग के अंतर्गत संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली (IFMIS) का विकास किया जा रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत समस्त विभागों की ऐसी सभी गतिविधियॉं, जो वित्तीय प्रभाव रखती हैं, को सम्मिलित किया गया है। इसके तहत 16 मॉड़यूल हैं जिनमें समस्त शासकीय कार्यालयों एवं कर्मचारियों द्वारा ऑनलाईन ही कार्य किया जाना है। इससे प्रशासन को सुगम, तीव्र पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाने का दृष्टिकोण है।
जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को जिला कोषालय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है एवं लॉगिन पासवर्ड उपलब्ध कराये जा रहे हैं। माह मई पेड जून 2017 का वेतन    आई.एफ.एम.आई.एस. के माध्यम से ही तैयार किया जाना है । यह कार्य व्यवस्थित रूप से संपादित हो, इसके लिये जिला स्तर पर निम्नानुसार कोर टीम का गठन किया जाता है। उक्त टीम नियमित रूप से संभागीय कोर टीम (इंदौर)  के संपर्क में रहेगी तथा संभागीय कोर टीम के माध्यम से संचालनालय कोष लेखा, मध्यप्रदेश (भोपाल) की कोर टीम के संपर्क में रहेगी। जिला स्तरीय कोर टीम में निम्नानुसार अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किये गये है। 

क्र.  नाम                     पदनाम         कार्यालय                                   मोबाईल नंबर
1 श्री प्रदीप पाटीदार        D.I.O.           राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, खण्डवा 9425326490
2 श्री प्रफुल्ल मण्डलोई    प्रोग्रामर       जिला कोषालय, खण्डवा                 9827331200
3 श्री राजेश गंगराडे      प्रोग्रामर          डाईट, खण्डवा                                 9753061851
4 कु.चैताली मुकाती     प्रोग्रामर          सर्व शिक्षा अभियान, खण्डवा          9009022137
5 श्री अनिल चंदेल        जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, खंडवा            9926575646
6 श्री सुवासित परिहार  सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, पुनासा         8889432462
7 श्री ब्रजेश खातरकर   सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, पंधाना         9827274487
8 श्री शशिकांत कपिल  सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, खालवा         9407233185
9 श्री महेश कुर्मी           सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, हरसूद          9827872638
10 कु.हेमलता कुर्मी     सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सोसायटी, छैगांव माखन 9685827699

No comments:

Post a Comment