AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 4 April 2017

राम नवमी पर निकाली जाएगी शोभा यात्राएंे

राम नवमी पर निकाली जाएगी शोभा यात्राएंे
कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खण्डवा 04 अप्रैल, 2017 -  राम नवमी के पावन पर्व पर खण्डवा में 05 अप्रैल 2017 को विभिन्न स्थानों से शोभा यात्राएं निकाली जायेगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती स्वाति मीणा नायक द्वारा शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दिनांक 04 अप्रैल 2017 से 05 अप्रैल 2017 को शोभा यात्राएं समाप्त होने तक की अवधि के लिए निम्नलिखित थाना हेतु कर्त्तव्यस्थ किया गया है, जिसमें - सम्पूर्ण शहर एवं अनुभाग क्षेत्रान्तर्गत के लिए अनु विभागीयदण्डाधिकारी श्री शाष्वत शर्मा को , सिटी कोतवाली खण्डवा के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक शर्मा, थाना मोघट क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री शैलेन्द्र हनौतिया एवं थाना पदम नगर क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अरविंद पाराषर को कर्त्तव्यस्थ किया गया है। 

No comments:

Post a Comment