AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 April 2017

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत महिला संसद व महिला स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत महिला संसद व महिला स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

खण्डवा 24 अप्रैल 2017 - ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत् महिला संसद व महिला स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को खालवा ब्लॉक के ग्राम जोगीबेड़ा, सन्दरपुर, पटाजन, कुम्हारखेड़ा और जिले के अन्य ब्लॉक में भी महिला संसद व महिला स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलायें और अन्य महिलाओं, किशोरी बालिकाओं व बच्चों तथा निःसंतान महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर व आर.बी.एस.के. की टीम व्दारा नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर में सेवायें दी जा रही है। हाई रिस्क महिलाओं को ब्लॉक व जिला स्तर पर रेफर भी किया जा रहा है। एनिमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज ब्लॉक व जिला स्तर पर लगाया जा रहा है । 
महिला संसद में स्वास्थ्य योजनाओं व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है जिसमें संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण पोषण आहर स्वच्छता, राज्य बीमारी सहायता निधि, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना आदि की भी जानकारी मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व सुपरवाईजर, आशा, आशा सहयोगी के व्दारा स्थानीय बोली में दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या व्दारा महिला स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के अन्य अधिकारियों व्दारा भी निरीक्षण किया जा रहा है । 

No comments:

Post a Comment