AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 21 September 2015

धान एवं मोटे अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 26 अक्टूबर से

धान एवं मोटे अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 26 अक्टूबर से 

खण्डवा 21 सितम्बर,2015 - प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में धान एवं मोटा अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि संभागवार तय की गई है। खरीदी के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। जारी निर्देषों के अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में मोटा अनाज की खरीदी 26 अक्टूबर से 15 जनवरी 2016 तक की जायेगी। मोटे अनाज में इन संभागों में ज्वार, मक्का और बाजरा की खरीदी होगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चम्बल संभाग में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 2 नवम्बर से 25 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान 15 लाख मीट्रिक टन और मक्का 5 लाख मीट्रिक टन उपार्जन किये जाने का अनुमान है। 

No comments:

Post a Comment