AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 17 September 2015

नारी शक्ति पुरस्कार 2015-16 के लिए आवेदन आमंत्रित

नारी शक्ति पुरस्कार 2015-16 के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 17 सितम्बर, 2015 - भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित ‘’नारी शक्ति पुरस्कार 2015-16’’ के लिए नामांकन हेतु जिले से श्रेष्ठ एवं उपयुक्त संस्थान, संगठन एवं व्यक्ति से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। रानी रूद्रम्मा देवी पुरूस्कार 4 श्रेणियों में दिए जाएंगे। जिसमें 02 जिला पंचायत एवं 02 ग्राम पंचायतों को दिया जाना है। यह पुरूस्कार ऐसे ग्राम, जिला पंचायत को प्रदान किया जाना है जो कि महिला कल्याण कार्य विशेषकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान मे उत्कृाष्ट सहभागिता प्रदान किया हो, जो कि पंचायत द्वारा या शासन द्वारा संचालित कार्यक्रम मंे सहयोग किया गया हो। पुरूस्कार में प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। 
माता जीजाबाई पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए ऐसे नगर पालिकाध्निगम को प्रदान किया जाना है जो कि महिला कल्यािण कार्य मे उत्कृष्ट सहभागिता प्रदान किया हो। जो कि स्थाकनीय निकायों द्वारा या शासन द्वारा संचालित कार्यक्रम मे सहयोग के रूप मे हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। 
कन्नगी देवी पुरस्कार एक श्रेणी में दिया जाएगा। जो ऐसे राज्यो या संघ शासित प्रदेश जो कि शिशु लिंगानुपात मे सर्वाधिक सुधार मे अग्रणी हो।  पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। रानी गैडीनिलु जिलांग पुरस्कार दो श्रेणियों में ऐसे जन समाज संगठन जिन्होने महिला महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्नध क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वा्स्थेय, कानून आदि मे जागरूकता लाने हेतु सराहनीय कार्य किया हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। 
देवी अहिल्यााबाई होल्कर पुरस्कार एक श्रेणी में दिया जाएगा। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निजी संगठन जो सरकारी मान्यता प्राप्त हो या सार्वजुनिक संगठन जो सरकारी नियंत्रण प्राप्तन हो को प्रदान किया जाना है। जो कि महिलाओं के हित मे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने मे सराहनीय कार्य किया हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी।  रानी लक्ष्मीाबाई पुरस्कार एक श्रेणी में ऐसे संस्थान जो कि महिला एवं महिला कल्याण से संबंधित विषयों पर उल्लेंखनीय शोध एवं विकास कार्य किया हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। 
व्यक्तिगत श्रेणी में 9 पुरूस्कार केवल महिलाओं को दिए जाएंगे। साहस एवं वीरता पुरस्कार  दो श्रेणियों में ऐसे महिला जो कि साहस एवं वीरता के क्षेत्र मे उल्लेसखनीय कार्य कर सर्वोत्तम उदाहरण कायम की हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। महिला सशकितकरण, महिलाओ के लिए सामुदायिक कार्य एवं महिलाओ के लिए विशेष कार्य करने हेतु कुल 7 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। ऐसी महिलाएं जो महिलाओं के हित के लिए आर्थिक-सामजिक सशक्तिकरण, महिला कल्या णकारी नियम कानून के प्रभावी क्रियान्वायन, मीडिया, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृ ति, खेलकूद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं भारतीय विरासत के क्षेत्र मे उल्लेरखनीय कार्य किया हो। पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं 2 दो लाख रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। संस्थागत श्रेणी के लिए आवेदन संस्थानों से प्राप्त किये जाने है। इसलिए व्यक्तिगत आवेदन नहीं किए जा सकते। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदन व्यक्तिगत किये जा सकते है।

No comments:

Post a Comment