AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 24 September 2021

ई-श्रमिक कार्ड की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 ई-श्रमिक कार्ड की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

खण्डवा 24 सितम्बर, 2021 - सीएससी ई गवर्नेंस खंडवा द्वारा शुक्रवार को असंगठित कामगारों को शासन की ई श्रमिक योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली का शुभारंभ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय खंडवा से अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े एवं जिला श्रम अधिकारी श्री अमर सिंह अलावा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली में खंडवा जिले के सीएससी वी.एल.ई. शामिल हुए, जिन्होंने ई-श्रमिक योजना की जानकारी रैली के माध्यम से लोगों को दी जायेगी। यह रैली बॉम्बे बाजार, नगर निगम होते हुए इंदिरा चौक सी.एस.सी. कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। जिला श्रम अधिकारी ने श्री अलावा ने बताया कि इस योजना में असंगठित क्षेत्र के 16 से 59 वर्ष के श्रमिकों का पंजीयन सी.एस.सी. वी.एल.ई. के सामान्य सुविधा केंद्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता के माध्यम से किया जाएगा। पंजीयन के पश्चात कामकारों को कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिस कार्ड के आधार पर 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर होगा। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी इस कार्ड के आधार पर श्रमिकों को मिलेगा। इस दौरान खंडवा सी.एस.सी. के डिस्ट्रिक मैनेजर श्री पावस चोकड़े ओर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री हरीश यादव रैली में शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment