AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 September 2021

दिल्ली से आये दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का किया आंकलन

 दिल्ली से आये दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का किया आंकलन


खण्डवा 14 सितम्बर, 2021 - पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर नई दिल्ली से आये प्रोफेसर डॉ. गुडाकेश एवं रिसर्च ऑफिसर देबायन्ती भौमिक ने मंगलवार को ग्राम खेड़ी, आशापुर एवं खालवा का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। दल के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में स्टॉफ एवं मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में दी जा रही सेवाओं को परखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आशापुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर टीकाकरण हेतु आई गर्भवती माताओं तथा धात्री माताओं से चर्चा कर उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाईश दी। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ी में डिलेवरी पॉंइंट को देखा और उप स्वास्थ्य केन्द्र में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणजनों से चर्चा की। इस दौरान डी.पी.एम. डॉ. शिवराज सिंह चौहान, बी.एम.ओ. खालवा डॉ. शैलेन्द्र कटारिया मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment