AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 25 September 2021

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 संपन्न

 आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 संपन्न
अपर कलेक्टर श्री सिंघाड़े ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया




खण्डवा 25 सितम्बर, 2021 - आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम खंडवा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल ने माँ सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान फ्रीडम रन के बारे में संक्षिप्त जानकारी जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने दी। 

        कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की वर्षगांठ पर हमारे आंदोलनकारियों को देश की आजादी में दिए गए योगदान को लोगों तक पहुंचाना है और हमारे ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही लोगों में फिट रहने की भावना का विकास करना है। यदि हम लोग स्वस्थ रहेंगे तो हमारा जीवन हमारा जिला, प्रदेश व देश स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ रहने का एक ही सशक्त माध्यम खेल है। साथ ही उन्होंने युवाओं को दौड़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़ेे ने उपस्थित युवाओं को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के संबंध में शपथ दिलाई और दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर माता चौक, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन, जैसे विभिन्न मार्ग से होते हुए संपन्न हुई। जिला युवा अधिकारी श्रीमती कौशिक ने बताया कि 8 कि.मी. की इस दौड़ में 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

         कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ स्वस्थ बनाने के लिए भी प्रयासरत है उसी क्रम में संपूर्ण देश में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि लोग आधा घंटा रोज एवं फिटनेस का डोस के नारे को अपनाते हुए व्यायामों, दौड़ को अपने जीवन में शामिल करें। 

      इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक एवं महिला स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना से श्री चन्द्रपाल रावत, राष्ट्रीय कैडेट कोर से डॉ. एस. एस. डावर, एस.एन. कॉलेज के क्रीडा अधिकारी अमित कुमार अब्राहिम उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल सदस्य तनिष्का तोमर ने किया। 

No comments:

Post a Comment