AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 20 September 2021

प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 21 सितम्बर को पंधाना आयेंगी

 प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 21 सितम्बर को पंधाना आयेंगी 

खण्डवा 20 सितम्बर, 2021 - पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म विभाग एवं खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 21 सितम्बर को पंधाना आयेंगी तथा जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 21 सितम्बर को प्रातः 11ः30 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ही प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे पंधाना आयेंगी तथा जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद सायं 5 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment