AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 16 September 2021

खनिज विभाग द्वारा 10 प्रकरणों में 4,41,250 रूपये वसूल किए गए

 खनिज विभाग द्वारा 10 प्रकरणों में 4,41,250 रूपये वसूल किए गए

खण्डवा 16 सितम्बर, 2021 - खण्डवा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के 15 सितम्बर तक कुल 19 प्रकरण दर्ज कर 1,08,3,18,210 रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये गये है। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि इनमें से 10 प्रकरणों का निराकरण कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 4,41,250 रूपये वसूल की गई। उन्होंने बताया कि माह अगस्त 2021 तक राशि रूपये 8,71,61,902 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया एवं माह सितम्बर 2021 में ई-खनिज पोर्टल के अनुसार 1 से 15 सितम्बर तक राशि रूपये 23,22,120 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 15 सितम्बर 2021 तक कुल राशि 8,94,84,022 रूपये का लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment