AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 17 September 2021

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण सम्पन्न

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण सम्पन्न

खण्डवा 17 सितम्बर, 2021 - आजादी की 75वीं वर्षगाठ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर खण्डवा में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक खण्डवा वृत श्री एम.एस. सिसोदिया ने पौधरोपण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी देखा एवं सुना। इस दौरान वन मण्डलाधिकारी श्री अनिल कुमार शुक्ला, सहायक वन संरक्षक श्री मनिशंकर मिश्रा, उप वन मण्डला अधिकारी श्री राम किशन सोलंकी भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment