15 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 15 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 15 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें ग्राम मूंदी, ग्राम सालीखेड़ा, ग्राम अहमदपुर खैगांव, ग्राम मलगांव, ग्राम देशगांव, ग्राम गजवाड़ा, एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी खण्डवा, सम्मति नगर खण्डवा, वीर रानी दुर्गावती वार्ड सिंघाड़ तलाई, तिलक नगर, संतोषी माता मार्ग इंदौर रोड, एस.एन. कॉलेज के सामने बैकुण्ड नगर, आनंद नगर खण्डवा, सर्वोदय कॉलोनी खण्डवा एवं जूनी इंदौर लाइन कावेरी स्टेट कॉलोनी खण्डवा का कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा नगरीय निकाय के अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment