AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 25 September 2020

संबल योजना ने बुरे वक्त में रामचरण को दिया सहारा

 सफलता की कहानी
संबल योजना ने बुरे वक्त में रामचरण को दिया सहारा

खण्डवा 25 सितम्बर, 2020 - प्रदेश सरकार की संबल योजना प्रदेश के हजारों गरीब लोगों के बुरे वक्त में सहारा देकर उनका सच्चा हमदर्द सिद्ध हो रही है। खण्डवा के नागचून निवासी रामचरण अटूट बताते है कि उनका बेटा सागर मजदूरी करता था। किन्हीं कारणों से उसकी किडनी खराब हो गई और इस वर्ष जनवरी माह में उसका निधन हो गया। घर के कमाऊ सदस्य व बेटे सागर के निधन से परिवार पर भारी संकट आ गया। रामचरण ने बताया कि उसका बेटा सागर चूंकि मजदूरी करता था, इसलिए श्रम विभाग में उनका पंजीयन था। उसका लाभ यह मिला कि सागर के निधन के कुछ दिन बाद श्रम विभाग के कर्मचारी घर आए और उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की संबल योजना के तहत परिवार के बुरे वक्त में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकती है। रामचरण ने श्रम कार्यालय जाकर सम्पर्क किया तो कुछ औपचारिकताओं की पूर्ति करने पर 2 लाख रूपये की मदद स्वीकृत हो गई। गरीब कल्याण पखवाड़े के दौरान रामचरण को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद मिल गई है, जिससे अब रामचरण अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सकेगा। 

No comments:

Post a Comment