AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 28 September 2020

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 28 सितम्बर 2020 - मत्स्य पालन से जुड़े कृषकों तथा मात्स्यिकी से जुड़ने हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है। उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता, तकनीकी आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना, मूल्य श्रंृखला का आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मजबूत मत्स्य पालन-प्रबंधन ढांचा की स्थापना तथा मछुआरों एवं मत्स्य कृषकों की आय दोगुनी करना है।

इस योजना में विभिन्न गतिविधियां जैसे कि मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्यबीज संवर्धन हेतु पोखर व तालाब का निर्माण, नवीन तालाब का निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस मछली पालन, तिलापिया मछली पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन, रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग एवं रियरिंग के लिए ईकाई की स्थापना, पुनः संचारी जल कृषि प्रणाली की स्थापना, बायोफ्लोक की स्थापना, आईस बाक्स युक्त मोटर साइकिल, मछली बिक्री हेतु ई-रिक्शा, रेफ्रीजरेटर ट्रक, इंसुलेटेड ट्रक, जलाशय में केज व पेन स्थापना, फिश फीड मिल प्लांट, मछली क्योस्क का निर्माण, थोक मछली बाजार का निर्माण, आईस प्लांट स्थापना इत्यादि शामिल है।

इस योजना में सम्मिलित गतिविधियों का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति, मत्स्य समिति, समूह कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग खण्डवा में 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। क्लस्टर आधारित आवेदन तथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हितग्राहियों का चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ओ.पी. वर्मा ने बताया कि जिला स्तर की समिति के प्रशासकीय अनुमोदन के पश्चात ही इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग खण्डवा से सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment