AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 30 September 2020

निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु 2 अक्टूबर से विशेष अभियान आयोजित होगा

 निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु 2 अक्टूबर से विशेष अभियान आयोजित होगा 

खण्डवा 30 सितम्बर, 2020 - भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीयन से वंचित निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए 2 अक्टूबर 2020 से 2 जनवरी 2021 के बीच विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान में जिला स्तर पर जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा जिला स्तरीय श्रम अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेगें। श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि अभियान के दौरान श्रमिकों की भौतिक उपस्थिति की आवष्यकता समाप्त करते हुए सरलीकृत प्रक्रिया से पंजीयन किये जाना है। श्रमिक द्वारा स्वयं आनलाईन मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। अभियान अवधि में भी 90 दिवस निर्माण श्रमिक के रूप में पिछले 12 माह के कार्य के प्रमाण स्वरूप श्रमिक की स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र को मान्य किया जावे। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए श्रम विभाग के श्रम सेवा पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन एवं नवीनीकरण की व्यवस्था है। श्रमिकों को सहयोग प्रदान करने के लिए जिला श्रम कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी श्री नवीन गढेकर कल्याण पर्यवेक्षक रहेंगे, जिनका मोबाइल नम्बर 8839336545 है। पंजीयन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में आयुक्त नगर पालिक निगम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पंजीयन का कार्य पूर्ण किया जावेगा।


No comments:

Post a Comment