AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 30 September 2020

मांधाता क्षेत्र में आचरण संहिता लागू रहने तक नए निर्माण कार्य शुरू नहीं होंगे

 मांधाता क्षेत्र में आचरण संहिता लागू रहने तक नए निर्माण कार्य शुरू नहीं होंगे 

खण्डवा 30 सितम्बर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। अतः शासकीय योजनाओं के तहत अब कोई भी नया निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो कार्य पूर्व से संचालित है वे ही जारी रखे जायेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, पीएचई, आरईएस, जल संसाधन विभाग, नगर निगम व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके विभाग से संबंधित स्वीकृत कार्य तथा वर्तमान में प्रचलित कार्यो की सूची निर्वाचन कार्यालय में 2 अक्टूबर तक सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से भिजवाये। 


No comments:

Post a Comment