AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 September 2020

21 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 21 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 26 सितम्बर 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से शुक्रवार रात में 14 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। इसके साथ ही जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से 7 अन्य मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आईं है, इस तरह शुक्रवार को कुल 21 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें विद्युत नगर के 2, शीतला माता मंदिर गली सराफा के 2 मरीज, खड़कपुरा मदीना वाली गली, गौतम नगर, श्रीनगर कॉलोनी, ग्राम धावड़ी, सिंधी कॉलोनी, हाटकेश्वर वार्ड, तुलसी विहार कॉलोनी, जवाहर गंज, छनेरा, बी.एड. कॉलेज के पास, बाम्बे बाजार, ग्राम झागरिया किल्लौद, छैगांवदेवी, आनंद नगर, भवानी माता रोड, अहमदपुर व मोरधड़ के 1-1 मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1471 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है तथा 1151 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। अब तक कुल 33 मरीजों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण जिले में हो चुकी है। डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 77.6 है तथा एक्टिव केस का प्रतिशत 20.15 है। जिले की पॉजिटिविटि रेट 5.61 है।

No comments:

Post a Comment