खण्डवा में 17, पंधाना में 6 एवं खालवा में 2 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 20 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 25 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 17 मि.मी. , पंधाना में 6 मि.मी. एवं खालवा में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1559 मि.मी., हरसूद में 755 मि.मी., पंधाना में 762 मि.मी., पुनासा में 793 व खालवा में 654 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 20 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1985 मि.मी., हरसूद में 784.9 मि.मी., पंधाना में 814.8 मि.मी., पुनासा में 792 मि.मी., व खालवा में 1003 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 1 सितम्बर तक 1075.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 904.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment