AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 28 September 2020

फर्जी फिश कम्पनियों से मत्स्य पालक सावधान रहें

 फर्जी फिश कम्पनियों से मत्स्य पालक सावधान रहें 
मछली पालन के नाम पर राशि दुगुना करने की अफवाहों पर ध्यान न दें

खण्डवा 28 सितम्बर 2020 - सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ओ.पी. वर्मा ने जिले के सभी किसानों एवं मत्स्य पालकों से अपील की है कि वे मछली पालन के नाम पर राशि दुगना करने की बात कहने वाली फर्जी फिश कम्पनियों से सावधान रहे। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन विभाग को जिले के मत्स्य पालकों से ज्ञात हुआ है कि अज्ञात फिश कम्पनी के द्वारा किसानों से अपनी जमीन पर मछली के बड़े कारोबार का प्रोजेक्ट लगाकर आय दुगना करने हेतु कान्टेªक्ट बेस फार्मिग के नाम पर प्रति एकड़ 11 लाख इनवेस्ट करा रही है तथा लगभग 1 वर्ष से राशि दुगुना कर खाते में देने की बात कह रही है। इस संबंध में सर्वधारण को सूचित किया जाता है कि मध्यप्रदेश मछली पालन विभाग से इस प्रकार की कोई योजना या फिश कम्पनी प्रमाणित नही है, जो कि राशि जमा कर दुगुना कर देती हो और न ही मत्स्य पालन विभाग फिश कम्पनी द्वारा किये गये इस वादे को प्रमाणित करता है। मत्स्य पालक ऐसे किसी भी प्रलोभन में ना आवे और ना ही राशि दुगना करने के नाम पर फर्जी फिश कंपनियों को राशि देवें, अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है, मत्स्य पालन विभाग द्वारा उक्त कंपनी के संचालन को प्रतिबंधित करने हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग खण्डवा से सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment