निजी चिकित्सालयों को देना होगी मरीजों की जानकारी
खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी आदेश अनुसार खण्डवा जिले की सीमा के अन्दर कोई भी निजी चिकित्सालय या अस्पताल उनके संस्थान में भर्ती होने वाले सभी मरीजों के संबंध में जानकारी भर्ती होने के 2 घंटे के अंदर जिला प्रशासन को देंगे। यह जानकारी कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0733-2224545 पर उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालय या अस्पतालों के औचक निरीक्षण के दौरान यदि ऐसे मरीज पाये जाते है, जिनकी जानकारी कन्ट्रोल रूम को प्रेषित नहीं की गई है तो ऐसे संस्थान के मालिक, प्रबंधन, चिकित्सक के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment