खण्डवा में 33 मि.मी., पंधाना में 4 मि.मी. व खालवा में 1 मि.मी. हुई बारिश
खण्डवा 19 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 38 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 33 मि.मी., पंधाना में 4 मि.मी. व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 7.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1074 मि.मी., हरसूद में 480 मि.मी., पंधाना में 618 मि.मी., पुनासा में 580 व खालवा में 494 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 19 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1204 मि.मी., हरसूद में 383 मि.मी., पंधाना में 663.8 मि.मी., पुनासा में 435 मि.मी., व खालवा में 658 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 19 अगस्त तक 668.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 649.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment