पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 407 मि.मी. वर्षा
खण्डवा में 93,पंधाना में 44,खालवा में 60 तथा हरसूद व पुनासा में105-105 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 22 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 407 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 93 मि.मी., हरसूद में 105 मि.मी., पंधाना में 44 मि.मी., पुनासा में 105 व खालवा में 60 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 81.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1174 मि.मी., हरसूद में 605 मि.मी., पंधाना में 670 मि.मी., पुनासा में 105 व खालवा में 60 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 22 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1204 मि.मी., हरसूद में 385 मि.मी., पंधाना में 663.8 मि.मी., पुनासा में 450 मि.मी., व खालवा में 666 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 22 अगस्त तक 673.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 740.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment